फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women surrounded the minister for the incomplete construction of the street, the minister said- will get the problem solved

Hisar News: अधूरे पड़े गली निर्माण के लिए महिलाओं ने मंत्री काे घेरा, मंत्री बाेले- समस्या का समाधान करवाएंगे

Sat, 31 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 31 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded the minister for the incomplete construction of the street, the minister said- will get the problem solved
बरवाला में  कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा काे घेरे हुए क्षेत्र की महिलाएं।
बरवाला। शहर के वार्ड एक में ठेकेदार द्वारा पिछले 4 महीने से गली के निर्माण किए जाने काे लेकर उखाड़ा हुआ है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसके कारण परेशानियां झेल रहे हैं। शुक्रवार काे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा दाैलतपुर मार्ग पर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयाेजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मंत्री से मिलने पहुंच गईं।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि उनके वार्ड एक में ओमप्रकाश चक्की वाली गली के निर्माण का नगर पालिका द्वारा टेंडर लगाया गया था। ठेकेदार ने पुरानी ईंट उखाड़ कर बेच दी। गली में मिट्टी व पत्थर डालकर गली के निर्माण काे अधूरा छोड़ दिया। मोहल्लावासियाें ने कहा कि गली को उखाड़े हुए 4 महीने से ज्यादा हो गया है। गली की हालत ऐसी हाे गई है कि यहां से आमजन का निकलना दिक्कताें भरा हाेकर रह गया है। महिलाओं के साथ-साथ वार्ड के पार्षद संजय भादड़ ने भी मंत्री रणबीर गंगवा से इस बारे गुहार लगाई। इस पर मंत्री ने कहा कि वे नगर पालिका अधिकारियाें से इस बारे बात कर समस्या का समाधान करवाएंगे, लेकिन महिलाएं मंत्री के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुई और उन्हें घेर लिया व माैके पर ही अधिकारियाें काे बुलवाकर समस्या का समाधान करवाने की बात कही, लेकिन गंगवा महिलाओं काे समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए निकल गए। क्षेत्रवासी रामकुमार, जोगेंद्र, दलबीर, सुनीता, राजेंद्र, रेखा, गीता रानी, कृष्ण, राजबाला, ओमा देवी आदि ने बताया कि गली के अधूरे पड़े निर्माण कार्य से उन्हें हर राेज परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed