फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women have taken charge of Rajguru Market parking, cars will cost 30 rupees, bikes are not allowed, you can get a monthly pass for 500 rupees

Hisar News: महिलाओं ने संभाली राजगुरु मार्केट की पार्किंग, कार के 30 रुपये लगेंगे, बाइक की नो-एंट्री, 500 रुपये में बनवा सकेंगे मासिक पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women have taken charge of Rajguru Market parking, cars will cost 30 rupees, bikes are not allowed, you can get a monthly pass for 500 rupees
हिसार। शहर की सबसे व्यस्त राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था अब महिलाओं के हाथों में होगी। शुक्रवार से कांता स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला सदस्यों ने पार्किंग संभाल ली। शुरुआती दौर में उनके साथ कुछ पुरुष कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। बाद में पूरी व्यवस्था महिलाओं को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

पार्किंग का ठेका एक साल के लिए रहेगा। वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करवाने के लिए 7 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मार्केट की पार्किंग के अंदर बाइक के प्रवेश पर रोक रहेगी। कार, जीप समेत चौपहिया वाहन चालकों को 30 रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा। मासिक पास की सुविधा भी रहेगी। इसके लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बाइक के लिए मार्केट के पीछे आईटी सेल वाली गली में व्यवस्था की गई है। यहां बाइक खड़ी करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई दुपहिया वाहन चालक रोक के बावजूद मार्केट में प्रवेश करने की धक्काशाही करता है तो उसका वीडियो बनाया जाएगा। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात साल बाद नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पार्किंग व्यवस्था अपने हाथ में ली है। इससे पहले 2019 से राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन पार्किंग का संचालन कर रही थी।
---
दुकान नंबर 1 से 24 तक वाहन खड़े करने पर रोक
राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। दुकान नंबर 1 से 24 के सामने वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। यहां बाइक खड़ी करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों के सामने जगह कम है। बाइक खड़ी होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसलिए यहां वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई गई है।

पिछली गली में मुफ्त खड़ी हो सकेंगी 700 से 800 बाइक
राजगुरु मार्केट के पीछे आईटी सेल वाली गली को मुफ्त पार्किंग के लिए तैयार किया गया है। पहले यहां कचरा पड़ा रहता था। अब सफाई करवाकर इसका इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जाएगा। दुकानदार, कर्मचारी और आमजन यहां अपनी बाइक खड़ी कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, गली में करीब 700 से 800 बाइक खड़ी करने की जगह उपलब्ध होगी। व्यवस्था संभालने के लिए यहां एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा।

ज्यादा शुल्क वसूला तो 10 हजार से 20 हजार तक जुर्माना
निर्धारित शुल्क से अधिक पार्किंग फीस वसूलने पर स्वयं सहायता समूह के खिलाफ कार्रवाई होगी। पहली बार 10 हजार रुपये और दूसरी बार 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार नियम तोड़ने पर ठेका रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ठेके की बकाया राशि और सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली जाएगी।

रोजाना 10 हजार से ज्यादा ग्राहक पहुंचते हैं
राजगुरु मार्केट में रोजाना 10 हजार से अधिक ग्राहकों की आवाजाही होती है। इनमें करीब एक हजार ग्राहक अपने वाहनों से पहुंचते हैं। परिवार सहित खरीदारी करने आने वाले लोग पार्किंग में वाहन खड़े करते हैं। मार्केट में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों के अलावा रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें हैं। ऐसे में व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था से बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
------
ये भी रहेंगे नियम
- चिह्नित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर वाहन खड़ा ना हो यह सुनिश्चित करना होगा। यदि अवैध पार्किंग मिलती है तो एजेंसी से 50 रुपये प्रति वाहन जुर्माना नगर निगम वसूल करेगा।
- पार्किंग स्थल पर वाहनों को लाइनों में लगवाने के लिए 7 कर्मचारी समूह को रखने होंगे। यदि चेकिंग के दौरान कर्मचारी कम मिलते है, तो उसके लिए समूह को प्रतिदिन 250 रुपये पेनल्टी लगाई जाएगी।
---------
महिला समूह को पार्किंग की कमान सौंपकर इसकी शुरुआत की गई है। हमारा उद्देश्य है कि मार्केट आने वाले किसी भी ग्राहक को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो। उम्मीद है कि समूह पार्किंग व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालेगा। एसोसिएशन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। - सुरेंद्र बजाज, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन।
---
केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह को पार्किंग की जिम्मेदारी देना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। धीरे-धीरे महिलाएं व्यवस्था में पूरी तरह पारंगत हो जाएंगी। इससे स्वयं सहायता समूहों को भी मजबूती मिलेगी। - ज्योति वर्मा, पार्षद, वार्ड-3

----
राजगुरु मार्केट की पार्किंग महिला समूह को सौंप दी गई है। नगर निगम के कर्मचारी भी समय-समय पर उनका सहयोग करेंगे। महिलाओं को पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की इस पहल को सफल बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
- सी जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed