फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman's mangalsutra snatched while returning home with vegetables

सब्जी लेकर घर लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman's mangalsutra snatched while returning home with vegetables
हिसार। शहर में छीना-झपटी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। आजाद नगर की मेन गली के पास सोमवार दोपहरबाद करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो युवक सब्जी लेकर घर जा रही एक महिला का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर एरिया की लिडिंग स्कूल वाली गली में रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वे मेन मार्केट के पास सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मेरी पत्नी मंजू सब्जी लेने के लिए आई थी। सब्जी लेने के बाद जब वह घर की तरफ जा रही थी तो गंगवा की ओर से बाइक पर दो युवक आए और मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पत्नी ने शोर मचाया तो छोटा भाई सुनील आरोपियों के पीछे दौड़ा लेकिन वह भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

शनिवार को पूजा मार्केट में हुई थी वारदात
शनिवार को राजगुरु मार्केट में पति संग खरीदारी करने आई महिला के गले से बाइक सवार दो युवक मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए थे। इस संबंध में धांसू गांव निवासी रामप्रसाद ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। उनका कहना था कि वह पत्नी के साथ खरीदारी करने आया था। पूजा मार्केट से जब बाहर निकले तो बाइक सवार दो युवक आए और पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में काम करने वाली महिला की तबीजी छीनी
शिव कॉलोनी की रहने वाली महिला सोनिया की सोने की तबीजी छीनकर बाइक सवार 2 युवक फरार हो गए। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी सोनिया जिंदल पुल के पास की एक फैक्टरी में काम करती है। दोपहरबाद 2 बजे काम करने के बाद शिव कॉलोनी स्थित अपने घर जा रही थी। जब वह जिंदल पुल के पास फैक्टरी पार कर शिव कॉलोनी की तरफ कुछ दूर चली थी कि बाइक पर दो युवक आये और झपट्टा मारकर सोने की तबीजी छीनकर फरार हो गए। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

आजाद नगर की मेन मार्केट में महिला के साथ छीना झपटी की वारदात हुई है। बाइक सवार दो युवक महिला का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। - सदानंद, आजाद नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed