फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman raped after entering home, threatened to make video-audio viral

घर के घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो- ऑडियो वायरल करने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman raped after entering home, threatened to make video-audio viral
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वीडियो और ऑडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप ये भी है कि आरोपी ने हजारों रुपये की नकदी छीन ली। अब इस संबंध में पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दीपक नामक युवक के खिलाफ बार-बार गलत काम करने, रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि 19 मई को दीपक नामक युवक घर पर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। दीपक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब विरोध किया तो कहा कि तुझे जान से मार दूंगा। उसके बाद उसने महिला के साथ गलत काम किया। उसने कहा कि तेरी वीडियो और ऑडियो मेेरे पास है। अगर किसी को इस बारे में कुछ बताया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। घटना के चार-पांच दिन बाद जब वह सब्जी लेने के लिए जा रही थी तो रास्ते में वह मिला उसने कहा डराया धमकाया। जब भी वह घर पर अकेली रहती, तो वह आता और गलत काम करता। महिला ने बताया कि उसने मुझसे 2500 रुपये की नकदी भी छीन ली। मामले की जांच कर रही एएसआई ममता का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed