फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rakhi Garhi is a living symbol of an ancient and rich cultural heritage: Sharma

प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है राखीगढ़ी : शर्मा

Mon, 26 Oct 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 26 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Garhi is a living symbol of an ancient and rich cultural heritage: Sharma
राखीगढ़ी महोत्सव में कार्यक्रम में शामिल पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व सुभाष बराला। स्रोत : स
नारनौंद। राखीगढ़ी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। राखीगढ़ी को पर्यटन से जोड़ने पर क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। सहकारिता, पर्यटन एवं संग्रहालय मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को राखीगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में यह बात कही।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, कुंभकारों, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और विपणन का अवसर मिला। इससे पारंपरिक कला और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने खेड़ी चोपटा में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, डीसी राहुल नरवाल, पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार, जिला पार्षद दिनेश श्योराण, सरपंच मीनाक्षी व डॉ. अप्पू सहारण मौजूद रहे। सात दिवसीय महोत्सव में एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।
विज्ञापन




प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक पहचान पर जोर

सुभाष बराला ने कहा कि भारत के इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए प्राचीन सभ्यताओं तथा पुरातात्विक प्रमाणों का अध्ययन जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक विरासत और प्राचीन परंपराओं से जुड़े तथ्यों को सामने लाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed