फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman killed by stabbing on neck and head

Hisar News: गर्दन व सिर पर कस्सी से वार कर महिला की हत्या

Tue, 13 Jun 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by stabbing on neck and head
हांसी(हिसार)। गांव रामपुरा में मंगलवार शाम करीब छह बजे एक महिला की गर्दन व सिर पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले परिवार के ही एक युवक पर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी युवक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय महिला मुकेश शाम करीब 6 बजे अपने नोहरे में पशुओं को संभालने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुनील से किसी बात को लेकर मुकेश का विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने कस्सी उठाकर महिला की गर्दन व सिर पर वार कर दिया। कस्सी लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला का पति रमेश खेतीबाड़ी करता है। उनके दो बेटे हैं। बुधवार को मुकेश के शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं सदर थाना से प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed