फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman accused of cheating in the name of lottery, women expressed anger

महिला पर लॉटरी के नाम पर ठगी का आरोप, महिलाओं ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of cheating in the name of lottery, women expressed anger
महिलाएं, लॉटरी डलवाने वाली महिला के आवास के बाहर रोष जताने पहुंची। - फोटो : Hisar
हांसी। रूपनगर कॉलोनी की महिलाओं ने एक महिला पर लॉटरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार होने का आरोप लगाकर विरोध में प्रदर्शन किया। मामले में बोगा राम कॉलोनी निवासी राजेश सचदेवा ने रूपनगर कॉलोनी निवासी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने महिला पर 50 लाख रुपये की ठगी करने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को रूपनगर कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपी महिला के घर के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि महिला ब्लैकमेल कर हमसे पैसे लेकर परिवार सहित फरार हो गई। उन्होंने अपने खून पसीने की एक एक रुपया एकत्रित किया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी महिला 50 लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक मामला जगदीश कॉलोनी में भी सामने आया था और वह महिला भी करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई थी। इसके बाद जगदीश कॉलोनी निवासी महिला ने दस लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपी महिला पहुंची हांसी, बोलीं- मकान बिकने के बाद कर देगी सबका भुगतान
जैसे ही महिला को सूचना मिली कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर पैसे लेकर भागने का आरोप लगाए जा रहे तो वह हांसी पहुंची। उसने कहा कि उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 7 से आठ लाख रुपये की देनदारी बनती है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि उसका मकान बिकने के बाद वह सबका भुगतान कर देगी। महिला ने कहा कि मेरे मकान पर कुछ लोगों ने ताला लगाया है वह गलत है उनके खिलाफ गलत प्रचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed