फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will not just mobile Internet service: DGP

अभी नहीं मिलेगी मोबाइल इंटरनेट सेवा : डीजीपी

Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will not just mobile Internet service: DGP

जिले में व्हाट्स एप और मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू होने में एक दो दिन का और समय लग सकता है। शहर में सोशल साइट्स व मोबाइल सेवा के जरिए अफवाहों का दौर जारी है।

विज्ञापन


इसको लेकर जिला प्रशासन ने अभी एक दो दिन और मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला लिया है।

पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) यशपाल सिंघल ने बताया कि फिलहाल मोबाइल इंटरनेट सेवा और व्हाट्स एप सेवा चालू नहीं होगी। इसको चालू करने में अभी एक दो दिन और लग सकता है।
विज्ञापन


बड़े बुजुर्गों से अपील - युवाओं को समझाएं
डीजीपी ने बड़े बुजुर्गों से अपील की है कि वे अपने परिवार के युवाओं को समझाएं और भाईचारा बनाए रखें। ऐसे माहौल में परिवार के युवाओं पर नजर रखें कि वे कहीं गैर कानूनी गतिविधियों में तो शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जो भी दंगई है और किसी तरह की हिंसा में शामिल होंगे उन पर केस दर्ज कर उनसे सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को हो रही परेशानी पर खेद
डीजीपी सिंघल ने कहा कि मुझे खेद है कि हमारे युवा तकनीक के दौर में मोबाइल इंटरनेट सेवा इन दिनों यहां नहीं यूज कर पा रहे। युवा ही क्यों जो लोग इन सेवाओं का यूज करते हैं उन्हें भारी परेशानी हो रही है।


मगर ऐसे हालात में शरारती अथवा असामाजिक तत्व समाज में गलत अफवाहें फैलाने में इसका सहारा लेते हैं। अगर सेवा चालू रहती तो इसका गलत प्रयोग होता। युवाओं से अपील है कि वे सब्र करें। माहौल शांत होते ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed