{"_id":"6aa58ff9b2f210e43507f00d","slug":"wife-had-lover-murder-kailash-accused-arrested-hisar-news-c-21-hsr1005-950707-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी कैलाश की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी कैलाश की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मृतक कैलाश
घिराय। बरवाला बाईपास पर 8 सितंबर को सड़क किनारे मृत मिले गांव नियाणा निवासी 37 वर्षीय कैलाश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार कैलाश की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई थी और वारदात के बाद शव को बरवाला बाईपास पर सड़क किनारे फेंक दिया था।
पुलिस ने आरोपी फतेहाबाद जिले के भूना निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कैलाश की पत्नी से पिछले करीब तीन वर्षों से संबंध थे। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में शव की पहचान कैलाश के रूप में होने पर परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
यह था मामला : पुलिस को दिए बयान में मृतक के छोटे भाई सुनील ने बताया था कि उसका बड़ा भाई कैलाश गांव में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। 7 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे कैलाश के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। करीब आधे घंटे बाद वह घर से यह कहकर निकला कि काम से बाहर जा रहा है और दो-तीन दिन में वापस आ जाएगा। जाते समय वह करीब 37 हजार रुपये भी साथ ले गया था।
विज्ञापन
कैलाश के घर से जाने के बाद जब परिजनों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने तलाश शुरू की।
अगले दिन अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिजन महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा की मोर्चरी पहुंचे। वहां शव की पहचान कैलाश के रूप में हुई। सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि किसी ने कैलाश की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बरवाला बाईपास के पास सड़क किनारे फेंका है।