फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbances will be active on 12th and 17th January, due to weakening there will be only partial clouds

Hisar News: 12 व 17 जनवरी को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, कमजोर होने से छाएंगे सिर्फ आंशिक बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Western disturbances will be active on 12th and 17th January, due to weakening there will be only partial clouds
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। इस माह 12 व 17 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होंगे। मगर कमजोर होने के कारण इनके असर से सिर्फ आंशिक बादलवाही होगी। हालांकि इस दौरान दिन व रात के तापमान में बदलाव आएगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हुआ, जहां छिटपुट बूंदाबांदी हुई। बाकी जिलों में सिर्फ हल्के बादल ही छाए रहे। बुधवार को यह विक्षोभ आगे गुजर गया। इससे एक बार फिर हवाओं की दिशा व गति में बदलाव हुआ। बुधवार को तेज गति से हवाएं चलने के कारण कोहरा जल्दी छट गया, जिस कारण काफी दिनों के बाद धूप के दर्शन भी हुए।
विज्ञापन

इससे लोगों को हाड़ कंपकपाने वाली ठंड से कुछ राहत भी मिली। बुधवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 12.0 से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा मौसम रहने की संभावना
आने वाले दिनों में अभी भी सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही तेज गति की हवाएं चलने से साथ कोहरा छट जाएगा तो पाला गिरने व जमने की संभावना भी है। 12 जनवरी की रात और 17 जनवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 जनवरी और 18 जनवरी को संपूर्ण इलाके में केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed