फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will be active today, there will be a slight increase in temperature

Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active today, there will be a slight increase in temperature
हिसार। प्रदेश में सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके प्रभाव से पहाड़ों पर सिर्फ बर्फबारी होगी। उधर, रविवार को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में शीत लहर का प्रकोप रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में स्थापित अधिक दबाव का क्षेत्र बनने से शनिवार को तापमान में हल्की बढ़त हुई थी। मगर रविवार को यह अधिक दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच गया है। इस वजह से फिर से बर्फीली हवाओं के चलने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट आई। हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में रात्रि तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है और यहां शीतलहर से गंभीर शीतलहर व पाला जमने की स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

-----------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 16 दिसंबर की रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। अगर इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हवाएं शांत रहती है तो कोहरे की संभावना और तेज हवाएं चलने पर शीतलहर और पाला जमने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर चार-पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ये रहा तापमान
शहर-तापमान
अंबाला-5.7
हिसार-1.7
नारनौल-3.0
रोहतक-5.2
भिवानी-4.0
सिरसा-5.4
फतेहाबाद-7.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed