{"_id":"628faf82d6a52776e33f2e15","slug":"western-disturbance-will-be-active-in-haryana-on-may-27-and-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: 27 व 31 मई को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, सीमित स्थानों पर होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: 27 व 31 मई को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, सीमित स्थानों पर होगा असर
Thu, 26 May 2022 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 26 May 2022 10:19 PM IST
सार
हरियाणा में नौतपा के दूसरे दिन पारा 41 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान 19.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नौतपा के दौरान 27 मई व 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार दोनों पश्चिमी विक्षोभ कमजोर श्रेणी के हैं। इनका असर सीमित स्थानों पर ही होगा। हालांकि इस दौरान पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने और आंशिक बादलवाई से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को नौतपा का दूसरा दिन रहा। मगर मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से नीचे ही रहा। हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 से 41.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
- महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस 40.7
- नूंह एडब्ल्यूएस 40.3
- हिसार एएमएफयू 39.4
- सिरसा एडब्ल्यूएस 38.4
- रोहतक 38.0
- गुरुग्राम एडब्ल्यूएस 37.3
- भिवानी 37.0
- फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 36.0