फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active in Haryana, Weather change again, dust storm blow Rainfall will be more than normal

हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेगी धूलभरी आंधी; सामान्य से अधिक होगी वर्षा

Wed, 16 Apr 2025 01:45 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में औसत से अधिक बारिश रहेगी।

विज्ञापन
Western disturbance active in Haryana, Weather change again, dust storm blow Rainfall will be more than normal
धूल भरी आंधी (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण चलते बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाएंगे। 17 अप्रैल के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। जिसमें तापमान 40 डिग्री से पार पहुंचेगा।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिहं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। तापमान 43 डिग्री के करीब तक पहुंच चुका था। लू चलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पश्चिम विक्षोभ के कारण 11 अप्रैल को तेज आंधी, बारिश के बाद तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तापमान सामान्य से भी नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन


12 अप्रैल के बाद तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल तापमान 37.6 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। रात का तापमान 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते हवाएं चलेंगी, कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान है। 17 अप्रैल के बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में औसत से अधिक बारिश रहेगी। जून महीने के आखिरी सप्ताह में प्री मानसून सक्रिय होगा। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून की बारिश हाेगी। 15 सितंबर तक मानसून सीजन की बारिश होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed