फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active in Haryana Hisar and Narnaul experienced the coldest nights

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: रात के तापमान में हुई मामूली बढ़ोतरी, हिसार व नारनौल की रात रही सबसे ठंडी

Sat, 22 Nov 2025 10:21 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Nov 2025 10:21 AM IST
सार

हवाओं की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान लुढ़कने लगेगा और शीत लहर का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Western disturbance active in Haryana Hisar and Narnaul experienced the coldest nights
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान हिसार व नारनौल में रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी और शीत लहर की सिथति बनेगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस विक्षोभ से मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा में भी बदलाव हुआ है, जिसके असर से तापमान में भी बदलाव आया है। इस दौरान रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
23-24 नवंबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इससे एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा। हवाओं की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान लुढ़कने लगेगा और शीत लहर का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साइबेरिया से आने वाली बर्फीली हवाएं के कारण ठंड अपने तेवरों को प्रचंड करेगी। साथ ही अभी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना बन रही है। जैसे ही वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होगी तो धुंध व कोहरा भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed