{"_id":"6ab1805bea552383ed007134","slug":"went-to-break-the-lock-of-a-stolen-mobile-the-real-owner-recognized-them-police-questioned-both-youths-and-then-let-them-go-hisar-news-c-21-hsr1005-956875-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चोरी के मोबाइल का लॉक तुड़वाने पहुंचे, असली मालिक ने पहचाना, पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चोरी के मोबाइल का लॉक तुड़वाने पहुंचे, असली मालिक ने पहचाना, पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ा
विज्ञापन
हिसार। गणेश मार्केट में सोमवार को चोरी के फोन का लॉक तुड़वाने पहुंचे दो युवकों को एक अन्य युवक ने पहचान लिया। उसने फोन को अपना बताया। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
जांच अधिकारी सलीम खान ने बताया कि मोबाइल फोन नहर किनारे गिरे मिले थे। युवकों ने फोन लाैटा दिए हैं। फोन मालिक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। गणेश मार्केट की 68 नंबर दुकान के मालिक सुमित ने बताया कि सोमवार को एक युवक उनकी दुकान पर फोन खरीदने आया था। इसी दौरान दो युवक एक मोबाइल फोन लेकर पहुंचे। उन्होंने फोन का लॉक तोड़ने के लिए कहा।
सुमित ने उनसे फोन का बिल या बॉक्स मांगा। युवकों ने बताया कि उनके पास बिल और बॉक्स नहीं है। उन्होंने केयर का पता पूछा और वहां लॉक तुड़वाने की बात कही। इसी दौरान फोन खरीदने आए युवक ने कहा कि वह इस फोन का लॉक खोल सकता है। इसके बाद उसने फोन को पहचान लिया।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि वह नहर पर नहाने गया था। वहां से उसका फोन गिर गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया।