फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather, weather forecast, weather forecast in Hisar, Monsoon, Monsoon in Hisar, Hisar

अब नहीं बरसेंगे मानसून के बादल

Sat, 17 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 17 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
weather, weather forecast, weather forecast in Hisar, Monsoon, Monsoon in Hisar, Hisar
मौसम - फोटो : Demo

जून से चल रहा मानसून अपने अंतिम दौर में है। अब बदरा नहीं बरसेंगे। इस हफ्ते मानसून के समापन की घोषणा हो सकती है। इस बार अगस्त में बारिश न के बराबर ही हुई है। अगस्त में केवल पांच दिन ही बदरा बरसे और 80.4 एमएम बरसात हुई। वहीं सितंबर में अब तक एक बूंद भी नहीं बरसी है। जबकि सितंबर में 65.9 एमएम बरसात का अनुमान लगाया जा रहा था। अब तक कुल मिलाकर 416 एमएम बरसात हुई है, जबकि 354.6 एमएम बरसात की संभावना जताई गई थी। एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार इस बार 61.4 एमएम बारिश अधिक हुई है।

विज्ञापन


3 जुुलाई को हुई सबसे अधिक बारिश
मानसून के आने के बाद 3 जुुलाई को सबसे अधिक बरसात हुई थी। हालांकि जुलाई के पूरे महीने में ही सबसे अधिक 244.8 एमएम बारिश हुई थी। इस महीने में पहले चार दिनों में ही 93.5 एमएम बरसात हो गई थी। इस प्रकार यह महीना किसानों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद रहा था।
विज्ञापन


इस महीने होनी चाहिए थी 65.9 एमएम बारिश
सितंबर के महीने में अब तक 65.9 एमएम बारिश होनी चाहिए। लेकिन सितंबर अब तक सूखा ही है। एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा । हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीना    बारिश होनी थी    बारिश हुई
जून    54.7    91 एमएम
जुलाई    123.4    244.8 एमएम
अगस्त    110.5    80.4 एमएम
सितंबर    65.9    अभी तक नहीं हुई

पहले सप्ताह में बनाए रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। भारतीय मौसम विभाग के ओर से अब तक मानसून वापस जाने को लेकर एलान नहीं किया गया है। इस बार मानसून तय समय से पहले ही सक्रिय हो गया था। मानसून के पहले सप्ताह में ही बरसात ने रिकॉर्ड बनाया था। मौसम विभाग की ओर से दिया गया अनुमान काफी हद तक सही साबित भी हुआ।

मानसून के बारे में अभी तक आईएमडी की ओर से एलान नहीं किया गया है। यह मान सकते है कि मानसून चला गया है। अब मानसून की बरसात की संभावना नहीं बन रही।
- डॉ. राज सिंह, अध्यक्ष, मौसम विभाग एचएयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed