फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather Update Haryana Rain in Haryana

Rain In Haryana: 16 जिलों में जमकर बरसे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अभी नहीं मिलेगी राहत

Mon, 25 Aug 2025 10:39 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 10:39 AM IST
सार

हरियाणा में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। रविवार दोपहर को शुरू हुई बारिश का क्रम रुक-रुक कर सोमवार सुबह तक जारी रहा। जिससे राज्य में अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिती बनी हुई है। 

विज्ञापन
Weather Update Haryana Rain in Haryana
हरियाणा में जमकर हुई बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ व मानसून टर्फ के असर से रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई। रविवार रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, यह क्रम सोमवार सुबह भी जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 27 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार दो दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय क्षेत्र के बनने से मानसून टर्फ हरियाणा और राजस्थान पर बना हुआ है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून सक्रिय हो रखा है। रविवार को मानसून टर्फ बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, पुरुलिया, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के धीरे-धीरे उत्तरी राजस्थान पर पहुंचने से मानसून टर्फ के हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने की संभावना है। इसके असर से इन क्षेत्रों में अगले दो से तीन  दिनों तक अच्छी बारिश होगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 25 व 26 अगस्त को काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, 27 व 28 अगस्त को कुछ स्थानों और 29 व 30 अगस्त को काफी जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा 25 व 26 अगस्त को गिने चुने स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।



यहां-यहां हुई बारिश

हिसार-13.6 एमएम
रोहतक-16.0 एमएम
सिरसा-28.5 एमएम
गुरुग्राम-4.0 एमएम
जींद-1.5 एमएम
कैथल-9.5 एमएम
कुरुक्षेत्र-1.0 एमएम
महेंद्रगढ़-53.0 एमएम
नूंह-7.0 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
पानीपत-29.5 एमएम
रेवाड़ी-25.5 एमएम
सोनीपत-48.0 एमएम
पलवल-1.0 एमएम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed