फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather to change from tonight; rain likely in northern Haryana from the 27th to the 29th.

Hisar News: आज रात से बदलेगा मौसम, 27 से 29 तक उत्तरी हरियाणा में बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Weather to change from tonight; rain likely in northern Haryana from the 27th to the 29th.
हिसार। प्रदेश में शनिवार रात से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 27 से 29 सितंबर तक उत्तरी हरियाणा के जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जीटी बेल्ट के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और सोनीपत जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश से मानसून की वापसी हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से मौसम आमतौर पर शुष्क रहा है और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं की दिशा पश्चिमी से पूर्वी होने की संभावना है। 26 सितंबर की रात से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। 27 से 29 सितंबर के दौरान बारिश के साथ दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। संभावित बारिश अगली फसलों की बिजाई के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि, इससे धान की फसल की कटाई-कढ़ाई प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed