फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather Haryana: Weather will remain dry for a week, temperature will drop

Weather Haryana: एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

Sun, 12 Nov 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 12:07 AM IST
सार

तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हवा की दिशा और गति में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Weather Haryana: Weather will remain dry for a week, temperature will drop
बूंदाबांदी होने के बाद शनिवार सुबह घास पर जमा ओंस की बूंदे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर कमजोर श्रेणी के होने के कारण ये सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी करेंगे। मैदानी क्षेत्रों में इनका कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। इस वजह से हवा की दिशा और गति में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आई है। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 से 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 से 16.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब 13, 16 व 19 नवंबर को एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर ये काफी ऊंचाई पर सक्रिय होंगे और कमजोर श्रेणी के होंगे जिससे सिर्फ ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में इनका असर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलकर लें सांस, हवा हुई साफ
बारिश व हवाओं के चलने से पर्यावरण में घुला जहरीला धुआं पूरी तरह से धूल गया है। यही नहीं शनिवार को भी 2 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसका असर यह हुआ कि एक्यूआई 100 के नीचे पहुंच गया।

शहर-एक्यूआई

  • भिवानी-108
  • चरखी दादरी-94
  • सिरसा-70
  • फतेहाबाद-68
  • हिसार-66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed