फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather changed in Haryana, Hail caused damage to crops, another western disturbance will be active

हरियाणा में मौसम बदला: ओले गिरने फसलों को नुकसान, 21 फरवरी से होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

Tue, 20 Feb 2024 10:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Feb 2024 10:59 AM IST
सार

हरियाणा में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी और कहीं कहीं ओले भी कर सकते हैं। सिरसा में चार से पांच एमएम बारिश जिले में हुई है।

विज्ञापन
Weather changed in Haryana, Hail caused damage to crops, another western disturbance will be active
ओले गिरने से फसलों को पहुंचा नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। हिसार में आज सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि सोमवार सुबह 8:30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 6.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे जिससे फसलों को नुकसान पहुंचाने की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन के मुताबिक आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी और कहीं कहीं ओले भी कर सकते हैं। इसके बाद 21 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा लेकिन इसके कमजोर श्रेणी के होने के कारण प्रदेश में कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


सिरसा में सोमवार को रात आठ बजे से अलग-अलग क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। रात को दो बजे के आसपास भी कई एरिया में बारिश हुई है। आज सुबह मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार चार से पांच एमएम बारिश जिले में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में देर रात पौने दो बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम में बदलाव हो गया। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था। घने बादल छाने से बारिश की संभावना बनी हुई है। हवा का प्रवाह कम हुआ है। सुबह 5 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल हवा चल रही है।

नारनौल क्षेत्र में देर रात तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से आसमान में बादलवही छाई हुई हैं। दिन में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। मंगलवार को नारनौल में न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया हैं।

बहादुरगढ़ में आधी रात को तेज बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी आसमान काले बादलों से ढका हुआ है। शाम तक बारिश हो सकती है। सूर्य देव भी बादलों के बीच छिपे हुए हैं।


झज्जर में देर रात को हल्की बूंदाबन्दी हुई। सुबह से आसमान में बादलवही छाई हुई हैं। दिन में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed