फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waterlogging and faltering sewer system in the city is a big election issue.

Hisar News: शहर में जलभराव व लड़खड़ाती सीवर व्यवस्था बड़ा चुनावी मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and faltering sewer system in the city is a big election issue.
हिसार। नगर निगम चुनाव में अब दो दिन ही बचे हैं। शहर में जलभराव व सीवर समस्या इस बार बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगी और शहरवासी इस दोनों समस्याओं के समाधान के लिए मतदान करेंगे। दोनों समस्याओं के कारण वे पिछले 5 साल परेशान रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में ज्यादातर एरिया में सीवर लाइन 40 साल से पुरानी है, जबकि आबादी लगातार बढ़ रही है। इस कारण सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं सेक्टरों को छोड़ दें तो कॉलोनियों में बारिश के पानी की निकासी भी सीवर सिस्टम पर निर्भर है और सीवर व्यवस्था पहले से ही लड़खड़ाई हुई है, जिस कारण शहर के इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी आती है।
विज्ञापन

पशु डेयरियों ने बढ़ाई दिक्कत
शहर में काफी वर्षों से सीवर लाइन संबंधित कोई बड़ा प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ा, जबकि शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा इन सीवर लाइनों की सही ढ़ग से सफाई भी नहीं हुई। हालांकि पिछले साल सुपर सकर मशीन से शहर की कुछ मेन लाइनों की सफाई की गई है। इसके अलावा शहर के रिहायशी एरिया में चल रही पशु डेयरियों ने इस समस्या को बढ़ा दिया है। डेयरी संचालक पशुओं का गोबर सीधे सीवर में बहा रहे हैं। अगर जलभराव की बात करें तो हर साल बरसाती नालों की सफाई नहीं की जाती। इसके अलावा इन नालाें की क्षमता भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
- राजगढ़ रोड पर आजाद नगर एरिया में थोड़ी सी बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। यहां बनाया गया बरसाती नाला पूरी तरह से फेल हो चुका है। यही हालात पूरे शहर के हैं। - सोमबीर श्योराण, प्रधान, आजाद नगर मार्केट एसोसिएशन
- जलभराव व सीवर समस्या शहर की सबसे बड़ी समस्या है। पिछले 5 वर्षों में इन दोनों समस्याओं पर कुछ काम नहीं हुआ, जिसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। शहरवासी इन दोनों मुद्दों को लेकर मतदान करें। - अमित ग्रोवर, निवर्तमान पार्षद
- अर्बन एस्टेट टू शहर का सबसे पहला रिहायशी सेक्टर है। मगर यहां जलभराव की समस्या सबसे गंभीर है। बारिश के दिनों घरों में भी पानी घुस जाता है। चुनाव में जलभराव व सीवर दोनों बड़े मुद्दे बने हैं। - राकेश आर्य, महासचिव, आरडब्ल्यूए, अर्बन एस्टेट टू
- सीवर व जलभराव समस्या का समाधान करने के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। जो भी शहर की नई सरकार बने, वह इन दोनों समस्याओं का समाधान करवाए। - त्रिलोक बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता
--------------
मैं अपने चुनावी एजेंडे में इन दोनों समस्याओं का शामिल किया है। अगर जनता मुझे चुनती है तो मैं शहर की जनता से वादा करता हूं कि इन दोनों समस्याओं पर ज्यादा से ज्यादा कार्य किया जाएगा। - प्रवीण पोपली, मेयर प्रत्याशी, भाजपा

-------------
पिछले 5 वर्षों में शहर में सीवर व जल निकासी पर कुछ काम नहीं हुआ, तभी शहर के आज ये हालात बने हैं। अगर जनता मुझे चुनती है तो मेरा वादा है कि इन दोनों समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। - कृष्ण सिंगला टीटू, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed