{"_id":"614b6c2f8ebc3e0461109d59","slug":"water-filled-up-to-two-feet-current-came-in-the-labor-room-the-staff-saved-lives-with-caution-hisar-news-hsr6124519112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फुट तक भरा पानी, लेबर रूम में आया करंट, सतर्कता से स्टाफ ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फुट तक भरा पानी, लेबर रूम में आया करंट, सतर्कता से स्टाफ ने बचाई जान
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल परिसर में जलभराव से गुजरते मरीज। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। नागरिक अस्पताल परिसर में बुधवार को करीब दो फुट तक बारिश का पानी भर गया। इस दौरान बारिश का पानी गायनी वार्ड के प्रसूति कक्ष तक पहुंच गया। जलभराव के कारण लेबर रूम में करंट आ गया। इस दौरान स्टाफ ने सतर्कता बरतने हुए अपनी और अन्य की जान बचाई। बारिश के कारण सुबह से शाम तक डिलिवरी की सुविधा बाधित रही।
बुधवार को नागरिक अस्पताल में करीब 10 डिलिवरी केस आए। कक्ष में करंट आने से किसी भी गर्भवती की डिलिवरी नहीं हो सकी। देर शाम के बाद स्टाफ ने अलग कमरे में डिलिवरी करवाने की सुविधा करवाई। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि अबकी बार एनक्यूएएस टीम के सामने यह समस्या रखी जाएगी।
रोजाना की अपेक्षा ओपीडी रही 40 फीसदी कम
बुधवार को अस्पताल परिसर में चारों तरफ पानी भरा रहा। ओपीडी, वार्डों में बेड, मलेरिया विभाग, सोसायटी ऑफिस तक पानी भरा रहा। रोजाना की अपेक्षा 40 फीसदी ओपीडी कम रही। औसतन 1500 ओपीडी रहती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा प्रभाव
अस्पताल का भवन जर्जर होने के कारण कई जगह पर पानी का रिसाव हो रहा था। स्टाफ व मरीजों को अस्पताल के दूसरी ओर घूमकर आना पड़ा। जलभराव के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। बार-बार वाहनों के गुजरने से पानी अंदर आ रहा था।
तेज बारिश के कारण अस्पताल परिसर में पानी भर गया था। गायनी वार्ड में जलभराव की सूचना मिली थी, पर करंट की कोई सूचना नहीं मिली। ऐसी सूचना है तो उसका पता किया जाएगा।
- डॉ. गोविंद गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार