{"_id":"6193f80fbaae6d1da2681ff0","slug":"water-cooler-damaged-at-railway-station-empty-pot-bottled-water-support-hisar-news-hsr6170415149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर कोई वाटर कूलर खराब तो किसी प्याऊ में पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर कोई वाटर कूलर खराब तो किसी प्याऊ में पानी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़े हैं। वहीं प्याऊ में भी पानी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन बोतल बंद पानी का सहारा है। स्टेशन पर 20 रुपये की पानी की बोतल मिलती है। रेलवे स्टेशन पर चार वाटर कूलर लगे हैं। इनमें से दो खराब हैं। वहीं यहां पांच से ज्यादा प्याऊ हैं, जिनमें से तीन में पानी की एक बूंद तक नहीं है। यहां लगी कम रेट में आरओ का पानी के लिए लगाई वाटर वेंडिंग मशीनें करीब दो साल से बंद पड़ी हैं।
स्टेशन व बस स्टैंड पर दो भाई रखवा रहे कैंपर
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पानी की कमी को देखते हुए सेक्टर-14 निवासी अमित और भाई योगेश पानी के कैंपर रखवा रहे है, ताकि कोई भी यात्री पानी के लिए परेशान न हो। उनका कहना है कि वह रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले छह माह से कैंपर रखवा रहे हैं।