फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Warning notice given to 3 people after finding larvae

Hisar News: लारवा मिलने पर 3 लोगों को थमाए चेतावनी नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Warning notice given to 3 people after finding larvae
घर के बाहर टायरों के अंदर लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
हिसार। जिले में डेंगू और मलेरिया बुखार के मामले सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. सपना और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को जागरूक करने के लिए फीवर मास सर्वे अभियान शुरू किया। वहीं लारवा मिलने पर तीन लोगों को चेतावनी नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि फीवर मास सर्वे के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मई माह से लेकर अक्तूबर महीने तक एक से दस तारीख तक घर घर जाकर बुखार पीड़ितों की रक्त पट्टिकाएं तैयार करना, एंटी लारवा, सोर्स रिडक्शन और जनसमुदाय को बिमारियों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद ने बताया कि टीमों द्वारा पटेल नगर में निवर्तमान पार्षद महेंद्र जुनेजा को साथ लेकर अभियान चलाया। उन्होंने आमजन से अपील की है वे अपने घरों के सामने रखी पशुओं के पानी की टंकी और हौदी की सप्ताह में एक दिन नियमित सफ़ाई जरूर करें। घर में कूलर, फूलदान, पक्षियों के सकोरे, मनी प्लांट की बॉटल और छतों पर पड़े टूटे फूटे बर्तन, टायर ओर नारियल के खोल को हटा दें। छतों पर रखी टंकियों के ढक्कन बंद करके रखें। लारवा पाए जाने पर 3 घरों के मकान मालिकों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए। नोटिस देकर चेताया यदि दोबारा निरीक्षण करने पर लारवा पाया गया तो 300 से 2000 रुपये का चालान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक, सुनील शर्मा, सुरेंद्र कुमार और सुनील भानखड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed