फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Voting start for bar elections in Haryana, 2346 lawyers will vote in Hisar, result will come by late evening

हरियाणा में बार चुनाव के लिए मतदान शुरू: हिसार में 2346 वकील करेंगे मतदान, देर शाम तक आएगा परिणाम

Fri, 15 Dec 2023 09:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Dec 2023 09:17 AM IST
सार

हिसार बार एसोसिएशन में 2346 वोटों के सहारे प्रधान सहित पांच पदों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, हिसार बार एसोसिएशन के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी से लेकर बिजली मंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
Voting start for bar elections in Haryana, 2346 lawyers will vote in Hisar, result will come by late evening
वोट डालते वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान सहित पांच पदों के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। बार एसोसिएशन में कुल 2346 वोट हैं। प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें अधिवक्ता अमित सैनी, कुलदीप देशवाल, सचिन चुघ, सुनील पूनिया, सुरेन्द्र ढुल, विनय बिश्नोई शामिल हैं। बार एसोसिएशन के वकीलों ने वकालत के साथ-साथ राजनीति में बड़ी कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन


इन पदों पर पहुंचे बार एसोसिएशन के सदस्य
बार एसोसिएशन के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी से लेकर बिजली मंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय हिसार बार एसोसिएशन के मेंबर थे। राज्य मंत्री विरेन्द्र सिंह, संविधान सभा के सदस्य चौधरी सूरजमल, विधानसभा के पूर्व स्पीकर स्वरूप सिंह, राज्य मंत्री रहे रणजीत सिंह डाबड़ा, लोकसभा सांसद युद्धबीर सिंह, विधायक जय नारायण वर्मा हिसार बार के सदस्य के रहे हैं। वर्तमान में नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम बार के सदस्य रह चुके हैं। जगदीप ढांडा, मनोज कोशिक, मनप्रीत सिरसवा, विनोद कास्वां उपप्रधान, गौरव बैनीवाल, जितेंद्र खुश, समीर भाटिया सचिव, गौरव टुटेजा, प्रवीन नैन, रेखा जाटव, शिव सोनी, विक्रम लितानी सह सचिव, दिकशेष जाखड़, सुनील सहदेव, वेद प्रकाश मंगाली कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


हिसार बार के सदस्य सरपंच से मंत्री तक रहे
जयपाल सिंह ने बताया कि मेरे पापा जसवंत सिंह दो बार विधायक बने हैं। पहली बार मुंढाल से व दूसरी बार नारनौंद से विधायक रहे। एडवोकेट जसवंत सिंह खांडाखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। अब उनकी उम्र 92 साल है। हिसार बार एसोसिएशन के सबसे उम्रदराज मेंबर हैं। वह स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री भी रहे हैं। मेरे दादा सूरजमल लाहौर बार एसोसिएशन के मेंबर व हिसार बार के कई बार प्रधान बने हैं। संविधान सभा के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट अत्तर सिंह सैनी ने बताया कि वह पहले जग्गा बाड़ा से सरपंच बने फिर हांसी से 1996 से 2000 तक विधायक रहे। अभी मैं 70 साल का हो चुका हूं। मैं पूर्व बिजली एवं सिंचाई मंत्री रहा हूं। उस समय बंसीलाल मुख्यमंत्री थे। मैंने हिसार बार एसोसिएशन में 10 वकालत की है।

संजय गोदारा ने बताया कि मेरे पिता आत्माराम गोदारा हिसार बार एसोसिएशन में 59 साल वकालत की है। 1987 से 91 तक लोकदल पार्टी से विधायक बने और राज्य मंत्री भी रहे हैं। उस समय मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल थे। अब उनकी उम्र 88 साल है। वकालत के 50 वर्ष पूरा होने पर उपमुख्यमंत्री ने दुष्यंत चौटाला ने सम्मानित किया है।

जयवीर ने बताया कि इंद्र सिंह नैन मेरे चाचा हैं। 1982 से 87 तक कांग्रेस पार्टी में बरवाला से विधायक रहे। गांव हसनगढ़ बरवाला के रहने वाले है। हिसार बार एसोसिएशन के मेंबर हैं। हिसार में कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान भी रहे हैं। अब उनकी उम्र 90 साल हो चुकी है। पिछले सप्ताह 50 साल वकालत के पूरा होने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सम्मानित किया है। 5 साल हैफेड के चेयरमैन भी रहे हैं।

अंबाला में 1229 अधिवक्ता मतदान करेंगे

अंबाला जिला बार एसोसिएशन की प्रधानी का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला भी आज रात तक हो जाएगा। इसके लिए 1229 अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसमें प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed