{"_id":"68c082ad9db1ec0686077b7d","slug":"villagers-upset-due-to-closure-of-ap-feeder-submitted-memorandum-to-dc-hisar-news-c-21-hsr1005-706695-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एपी फीडर बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा डीसी के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एपी फीडर बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा डीसी के नाम ज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बिजली निगम की तरफ से एपी फीडर बंद करने से हो रही समस्या को लेकर उमरा के ग्रामीणों ने बिजली निगम के सब डिविजन कार्यालय में जेई प्रदीप को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम ने एपी फीडर बंद कर दिए हैं। फीडर बंद होने से खेतों व ढाणियों में रहने वाले लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं।
भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के अध्यक्ष रणवीर मलिक, मंदीप मलिक, शिव कुमार, सुरेश मलिक व अन्य ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सोमवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को आदेश दिया गया है कि एपी एग्रीकल्चर फीडर को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो खेतों और ढाणियों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि खेतों और ढाणियों में रहने वाले लोग पहले से जलभराव से परेशान हैं। बिजली गुल होने पर उनकी परेशानियां और बढ़ जाएगी। हालांकि मंगलवार दोपहर को भी बिजली गूल रही। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि बीटी पंप चलाकर लोग पानी नहरों और ड्रेनों में डाल रहे हैं। इससे इनके टूटने का खतरा न हो इसके लिए एपी फीडर को इसलिए बंद करने का फैसला लिया गया है।