फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers locked power house in Umra village near Hansi

Hansi: गांव उमरा के ग्रामीणों ने बिजली घर पर जड़ा ताला, जेई पर महिला से बदसलूकी का आरोप

Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
सार

महिलाओं ने बिजली विभाग के जेई पर आरोप लगाए हैं कि जब जेई उमरा गांव में आया तो एक बिना मीटर लगे हुए घर में गया। वहां एक महिला मौजूद थी। जेई ने उस महिला के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन
Villagers locked power house in Umra village near Hansi
बिजली घर को जड़ा ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हांसी के नजदीक उमरा गांव में शनिवार को सभी ग्रामीणों ने मिलकर बिजली घर को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि बिजली विभाग के जेई और उनकी टीम कल उमरा गांव में गई थी, उसी दौरान बिजली विभाग के जेई ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


महिलाओं ने बिजली विभाग के जेई पर आरोप लगाए हैं कि जब जेई उमरा गांव में आया तो एक बिना मीटर लगे हुए घर में गया। वहां एक महिला मौजूद थी। जेई ने महिला से कहा कि मैं आपका मीटर फ्री में लगा दूंगा और आपको एक लाख रुपये भी दूंगा। इसके बाद उसने महिला के साथ बदसलूकी की। महिला ने जेई को थप्पड़ जड़ दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो पास के घर में इकट्ठी हुई महिलाएं दौड़ कर बाहर आ गई। शुक्रवार को पूरा गांव बिजली घर में पहुंचा और बिजली घर को ताला जड़ कर प्रशासन से जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभी वहीं धरने पर बैठ गए हैं। उमरा गांव के बिजली घर में पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है और विकास अधिकारी वहीं पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed