फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers demonstrated to fill the vacant posts of doctors in CHC Sorkhi

Hisar News: सीएचसी सोरखी में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to fill the vacant posts of doctors in CHC Sorkhi
हांसी। सीएचसी सोरखी में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। इस सीएचसी में चिकित्सकों के स्वीकृत सात पदों में से छह खाली हैं। रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच रामचन्द्र, सत्यवान, संदीप, जोरा सिंह, प्रकाश, दलबीर फौजी व मनोज आदि ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में समस्याओं का अंबार है। विधायक विनोद भयाना व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी को भी सूचित किया जा चुका है, मगर मामला जस का तस बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर डॉक्टर नहीं नियुक्त कर सकते तो सीएचसी पर तालाबंदी करवा दें। ग्रामीणों ने बताया कि पर्ची काउंटर पर भी स्टाफ सुबह साढ़े नौ बजे के बाद ही आते हैं। इस सीएचसी में नियुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इमरजेंसी सुविधा को चालू रखने के लिए आस पास के अन्य अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल जाने की मजबूरी
कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेम सिंह मलिक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक भी समय पर नहीं आते और न ही दवाइयां मिलती हैं। मजबूरन उन्हें प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ता है। लंबे समय से यहां डॉक्टरों की कमी बनी हुई हैं। प्रेम सिंह मलिक ने अस्पताल की बदहाली के लिए क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन 100 से अधिक आते हैं मरीज
केवल एक डॉक्टर के सहारे चल रही सीएचसी सोरखी की ओपीडी में हर दिन 100 से अधिक मरीज आते हैं। डाक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिलता। सुबह ओपीडी के समय यहां भीड़ अधिक रहती है।
डॉक्टरों की कमी से विभागीय अफसर अवगत हैं। जो दवाइयां उपलब्ध हैं, वह मरीजों को जरूरत के अनुसार दी जा रही हैं। कुछ दवाएं खत्म हुई है, जिसके लिए डिमांड भेजा गया है।
-डॉ. कामिद मोंगा, एसएमओ, सोरखी
स्वास्थ्य मंत्री को लिखा जाएगा पत्र : विधायक

हांसी के विधायक विनोद भयाना ने कहा कि डॉक्टरों की कमी का मामला संज्ञान में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से जानकारी लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। सीएचसी में मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed