फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers create ruckus over termination of two teachers post in Government Senior Secondary School Kharia

Hisar: गणित और विज्ञान के शिक्षकों के पद समाप्त करने पर भड़के ग्रामीण, स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Sat, 20 Aug 2022 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बालसंमद
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसंमद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 02:55 PM IST
सार

स्कूल में कुल 204 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने के उद्देश्य से शिक्षकों के पद खाली कर रही है। अगर ये पद खत्म किए गए तो विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा पहुंचेगी।

विज्ञापन
Villagers create ruckus over termination of two teachers post in Government Senior Secondary School Kharia
खारिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के गांव खारिया में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के पद खत्म करने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। भड़के लोगों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और पद खत्म न करने समेत एक प्रिंसिपल, हिंदी और ड्राइंग के शिक्षक तैनात करने की मांग की है। 

विज्ञापन


ग्रामीण बिजेंद्र बेनीवाल ने बताया कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मैथ और साइंस विषय के पद खत्म कर दिए है। पहले से तैनात शिक्षक 22 अगस्त को चले जाएंगे। इससे पहले स्कूल में प्रिंसिपल, हिंदी और गणित का शिक्षक ही तैनात नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में कुल 204 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने के उद्देश्य से शिक्षकों के पद खाली कर रही है। अगर ये पद खत्म किए गए तो विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिक्षक तो तबादला करवाकर अन्य जगह पर चले जाएंगे, लेकिन गरीब विद्यार्थियों को मजबूरीवश पढ़ाई से वंचित होना पड़ेगा। अगर यहां स्कूल में शिक्षक ही नहीं होंगे तो हमारे बच्चे क्या पढ़ेंगे। स्कूल के गेट पर सैंकड़ों ग्रामीणों ने ताला लगा दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि हम किसी शिक्षक को छुट्टी के बाद बाहर नहीं जाने देंगे। हमारा धरना हमारी मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा। इस दौरान बिजेंद्र बेनीवाल, घासीराम नंबरदार, पूर्व सरपंच राजेश, बिजेंद्र, प्रताप, छोटूराम, रामचंद्र, राजेश, पूनम, अनिता, रेणु, सुनीता, दर्शना और सुदेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed