फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers allege huge rigging in Dhandhur Beed panchayat voter list, submit memorandum to Deputy Commissioner

ग्रामीणों का आरोप, ढंढूर बीड पंचायत मतदाता सूची में भारी धांधली, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers allege huge rigging in Dhandhur Beed panchayat voter list, submit memorandum to Deputy Commissioner
हिसार। गांव ढंढूर बीड के ग्रामीणों ने पंचायत मतदाता सूची में भारी धांधली का आरोप लगाया है। इसे लेकर सोमवार को गांव ढंढूर बीड के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई एचएस राजेश ने की। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को जल्द ही मामले की जांच व समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे एचएस राजेश ने सबूत दिखाते हुए बताया कि पिछले दिनों पंचायत राज संस्था निर्वाचन नामावली-2022 प्रशासन की तरफ से जारी की गई। इस नामावली में भारी विसंगतियां पाई गई। भारी संख्या में मरे हुए लोगों व कई वर्षों से गांव छोड़ चुके लोंगो के वोट सूची में आज भी दर्ज है। इस लिस्ट में एक ही व्यक्ति के दो वोटर आईडी नंबर दर्ज है और भारी संख्या में जाली वोट सूची में शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डबंदी भी पूरी तरह से गलत व किसी विशेष उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए की गई हैं। एक ही परिवार जोकि एक ही छत के नीचे कई वर्षों से रह रहा है, उसके सभी सदस्यों के वोट अलग अलग वार्ड में शामिल किए गए हैं। ग्रामीण महेंद्र सिंह गैदर ने बताया कि यह लोकतंत्र का गला घोंटने वाली करतूत मिलीभगत करके की गई है। महिला मंजू दिलेर ने कहा कि यह करतूत लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने वाली है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि प्रशासन उनकी उक्त सब मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें, नही तो सभी ग्रामीण एकत्रित होकर आगामी पंचायती वोटों का बहिष्कार करेंगे और एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस मोके पर मुंशी, जयसिंह, सुरजी देवी, आनंद प्रजापति, विनोद, सुरेंद्र बिरोका, सतीश, मोनू, ज्योति देवी, मंजू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed