फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Village Chanaut to get an independent 10-inch drinking water supply pipeline.

Hisar News: गांव चानौत को मिलेगी स्वतंत्र 10 इंच की पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन

Thu, 11 Jun 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 11 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Village Chanaut to get an independent 10-inch drinking water supply pipeline.
हांसी। डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि खरकड़ी, महजद व चानौत गांवों में दीर्घकालिक और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत भाखड़ा नहर से पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत परियोजना तैयार कर काम शुरू भी करवाया जा चुका है। परियोजना पूरी होने के बाद इन तीनों गांवों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


डीसी राहुल नरवाल ने आगे बताया कि नई योजना के तहत खरकड़ी पंप हाउस से खरकड़ी गांव के जल घर तक 8 इंच की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद खरकड़ी से महज़द गांव तक 6 इंच की जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाकर दोनों गांव को निर्बाध आपूर्ति की जानी है। फिलहाल चानौत गांव तक जा रही 10 इंची पाइपलाइन अब केवल चानौत गांव को ही निर्बाध जलापूर्ति करेगी। इससे तीनों गांव की जलापूर्ति से संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खरकड़ी पंप हाउस पर दो नई मोटरें स्थापित कर दी गई हैं। इनमें चानौत गांव को निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए 50 हॉर्स पावर क्षमता की मोटर लगाई गई है जबकि 35 हॉर्स पावर क्षमता की मोटर खरकड़ी व महज़द गांवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जल वितरण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और सभी गांवों तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाना संभव होगा। इसके लिए भाटला पंप हाउस से एक स्वतंत्र विद्युत फीडर स्थापित किया जा रहा है। आगामी दो से तीन दिनों के भीतर बिजली के पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा खरकड़ी पंप हाउस पर एक बड़ा जनरेटर सेट भी स्थापित कर दिया गया है।

सरकार की तरफ से चानौत गांव के जलघर के व्यापक सुधारीकरण के लिए लगभग 7 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस परियोजना के तहत पुराने ईंटों से बने टैंक को आधुनिक सीमेंटेड टैंक में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। जलघर में नई एवं आधुनिक मशीनरी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed