फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vaishya Samaj candidates get priority in civic and Rajya Sabha elections

वैश्य समाज के उम्मीदवारों को निकाय व राज्यसभा चुनाव में मिले प्राथमिकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Samaj candidates get priority in civic and Rajya Sabha elections
अग्रसेन भवन में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन को संबोधित निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन ने एक प्रस्ताव पास करके सभी राजनीतिक दलों से स्थानीय निकाय व राज्य सभा चुनाव में वैश्य समाज के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की मांग की। महासम्मेलन का आयोजन शहर के अग्रवाल भवन में किया गया। उद्घाटन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज अपने गौरवशाली इतिहास के साथ मजबूत एवं आदर्श समाज है। यदि संगठन और मजबूत हो जाए तो किसी भी क्षेत्र में हमारा सानी नहीं होगा। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य सामाजिक आवश्यकताओं के क्षेत्र में समाज के गरीब व्यक्तियों की मदद करके हम महाराजा अग्रसेन के सपनों को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिनिधि समारोह ऐतिहासिक होगा और दिल्ली के आसपास के जिलो से दस हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में संगठन का ढांचा छोटे-छोटे कस्बों तक खड़ा करने, वैश्य समाज के महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाने, समाज के गरीब परिवारों की उंगली पकड़कर ऊपर उठाने समेत कई संकल्प लिए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय डालमिया, वीरेंद्र गुप्ता, दुनी चंद गोयल, मधुसूदन गुप्ता, नरेंद्र गोयल, एनके गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, निशा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रवीण बंसल, दुर्गा दत्त गोयल, अशोक मित्तल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता, नरेश जैन, सुशील कंसल, मनीष गोयल, पुष्पा तायल, ज्योति डालमिया, रितु गर्ग, राहुल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed