फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vaccination of children affected due to strike of health workers

Hisar News: स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बच्चों का टीकाकरण प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of children affected due to strike of health workers
नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी सरकार के ​​खिलाफ नारेबाजी करते।
हिसार। नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। एंबुलेंस में बिना ईएमटी के मरीजों को रेफर किया जा रहा है। बच्चों का टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की खून की जांच प्रभावित हो रही है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को भी 700 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहें। इस अवसर पर डॉ. संदीप बूरा, डाॅ. रचना, डाॅ. छाया लांबा, डाॅ. अमीता सैनी, बलजीत नैन, शीला, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील मोर, सुदेश, अंकित, सविता आदि मौजूद थी।
विज्ञापन

ये स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित
एंबुलेंस के चालक और ईएमटी हड़ताल पर होने के कारण एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से बाधित हो रही हैं वे बिना ईएमटी के चल रही हैं। ऐसे में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एनएचएम के तहत एएनएम कार्यरत हैं। जिनके द्वारा बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उनके द्वारा हड़ताल पर जाने के कारण बच्चों का टीकाकरण ठप हो गया है। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था जांचें एएनएम द्वारा की जाती हैं, जिससे उच्च जोखिम वाली महिलाओं को तलाश कर उन्हें नागरिक अस्पताल में भेजा जाए ताकि उनको समय पर उपचार मिल सकें। बच्चों की नर्सरी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर और डाटा एंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण नर्सरी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed