{"_id":"61ea59a521e1b432db523961","slug":"urban-local-bodies-minister-dr-kamal-gupta-did-surprise-inspection-of-hsvp-office-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, 56 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, 56 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Fri, 21 Jan 2022 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:28 PM IST
सार
डॉ. कमल गुप्ता सुबह 9:10 बजे एचएसवीपी कार्यालय में पहुंच गए थे। यहां उन्होंने एक-एक कर सभी ब्रांच का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह प्रशासन के कार्यालय में गए, जहां प्रशासक राजेश जोगपाल नहीं मिले।
विज्ञापन
शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया एचएसवीपी कार्यालय का निरीक्षण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार सुबह 9:10 बजे हिसार के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में एसडीई (इलेक्ट्रिकल) को छोड़कर सभी 56 अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्डों एवं निगमों के कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। प्राधिकरण के कार्यालय में पिछले कई दिनों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के देरी से आने की सूचनाएं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालयों का समय सुबह 9 से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसलिए सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी पर समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राधिकरण के कार्यालय में शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर सुरेश गोयल, सुजीत कुमार, प्रवीन जैन, रामचंद्र गुप्ता, विकास जैन, लोकेश असीजा, भूपेंद्र राघव, राजकुमार इंदौरा, रत्न सैनी, गणेश दत्त, राजेश व डॉ. सुमन यादव मौजूद रहे।