फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar in Hisar Civil Hospital, Allegation of taking off clothes of female IV workers in labor room

हिसार सिविल अस्पताल में हंगामा: लेबर रूम में महिला चतुर्थ कर्मचारियों के कपड़े उतरवाने का आरोप, चोरी का था शक

Tue, 02 Jan 2024 11:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jan 2024 11:46 AM IST
सार

हिसार के सिविल अस्पताल में शनिवार को लेबर रूम में एक भर्ती एक महिला के रुपये चोरी हो गए। इस संबंध में महिला के परिजनों ने महिला चिकित्सक को सूचना दी। महिला चिकित्सक ने वहां पर काम करने वाली महिला चतुर्थ कर्मचारी की तलाशी लेने के लिए उनके कपड़े तक उतरवा दिए।

विज्ञापन
Uproar in Hisar Civil Hospital, Allegation of taking off clothes of female IV workers in labor room
हिसार सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में चोरी के शक में महिला चतुर्थ कर्मचारी के कपड़े उतरवाने के मामले को लेकर मंगलवार सुबह कौशल के तहत लगे कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। सुबह अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे काम पर नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन


कौशल के तहत लगे चतुर्थ कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार को लेबर रूम में एक भर्ती एक महिला के रुपये चोरी हो गए। इस संबंध में महिला के परिजनों ने महिला चिकित्सक को सूचना दी। महिला चिकित्सक ने वहां पर काम करने वाली महिला चतुर्थ कर्मचारी की तलाशी लेने के लिए उनके कपड़े तक उतरवा दिए।
विज्ञापन


हालांकि उनके पास से कुछ नहीं मिला। जब इस बात का पता बाकी कर्मचारियों को लगा तो मंगलवार सुबह रोष स्वरूप एकत्रित हुए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक अस्पताल में मेन गेट पर नारेबाजी करते रहे। उसके बाद सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से अस्पताल परिसर में साफ सफाई का काम काज ठप रहा। उनका कहना है कि जब तक महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed