फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unknown vehicle collided with bike, woman died, husband and daughter injured

Hisar News: अज्ञात वाहन की बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी घायल

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided with bike, woman died, husband and daughter injured
हांसी। दयाल सिंह काॅलोनी में बरवाला ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार खैरी गांव निवासी 27 वर्षीय सुमन की मौत हो गई। जबकि 33 वर्षीय उसका पति प्रदीप और ढाई वर्षीय बेटी इशिका घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता नारनौंद निवासी महाबीर ने बताया कि दो दिन पहले बेटी सुमन अपने बच्चों के साथ मायके आई थी। बुधवार को दामाद खैरी गांव निवासी प्रदीप बाइक पर उन्हें लेने के लिए आया था। दोपहर को प्रदीप, सुमन अपने बेटी के साथ बाइक पर हांसी की ओर जा रहे थे। बरवाला ओवरब्रिज के पास अचानक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद अज्ञात वाहन सुमन के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप व इशिका घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रदीप को वीरवार को ससुराल से जाना था लेकिन अचानक जरूरी काम होने पर वह दोपहर को ही गांव के लिए निकल गया था। बुधवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ निकला। महाबीर ने बताया उन्होंने कहा था कि अभी धूप है शाम को निकल जाना। उनके घर से निकलने के करीब आधे घंटे बाद हादसे की सूचना मिली। प्रदीप बिजली व प्लंबर का काम करता है। प्रदीप अपने परिवार के साथ खैरी कंडूर गांव में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed