फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union Minister Anurag Thakur attend first convocation ceremony of Om University in Hisar

Hisar: ओम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस पर साधा निशाना

Sun, 04 Dec 2022 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 04:50 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत जी -20 की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पता चलता कि दुनिया भर में हमारी साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियों की मदद के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur attend first convocation ceremony of Om University in Hisar
हिसार पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के ओम विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि भारत तोड़ने वाले, बांटने की साजिश करने वाले ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। हमने दो यात्राएं की थीं और दोनों का परिणाम सकारात्मक रहा। 
विज्ञापन


ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चीन ने वर्ष 1962 में जो किया, उसकी तब की सरकार चर्चा नहीं करने देती थी। हमने न सिर्फ चीन को जवाब दिया बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से विकास भी कराया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत जी -20 की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पता चलता कि दुनिया भर में हमारी साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियों की मदद के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। देश का आधे मेडल अकेले हरियाणा जीतता है। यहां के समाज ने खेलों को बढ़ावा दिया। जहां कभी भ्रूण हत्या होती थी, वहां आज बेटियां कुश्ती में स्वर्ण जीत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed