फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union Energy Minister said- Kakroach Janata Party is conspiring to spread political chaos, petrol and diesel prices are based on the international market.

Hisar News: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बोले- काकरोच जनता पार्टी राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश, पेट्रोल व डीजल के दाम इंटरनेशनल मार्केट पर होते हैं आधारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Union Energy Minister said- Kakroach Janata Party is conspiring to spread political chaos, petrol and diesel prices are based on the international market.
हिसार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता से उनके आवास पर कुशल क्षेम
हिसार। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि काकरोच जनता पार्टी कुछ नहीं है यह एक शोशा (चटकुला) है। सोशा छोड़ने वाले लोग देश में राजनीतिक अराजकता फैलाना चाहते हैं। हमारे देश का युवा समझदार है इसके चुंगल में नहीं आएगा। उनको मुंह की खानी पड़ेगी। वे हिसार में पूर्व मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने डॉ. गुप्ता से घर में लगी आग से हुए नुकसान और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र रहा कि पूरा परिवार सुरक्षित है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने कहा कि अमेरिका और ईरान के युद्ध के बाद दुनिया के अधिकतर देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़े हैं। कुछ देशों में तो दोगुने तक दाम बढ़े हैं। हमें इस वैश्विक परिस्थिति को समझना होगा। विपक्षी दल इस बारे में अनर्गल बयानबाजी करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम इंटरनेशनल मार्केट पर आधारित होते हैं।
विज्ञापन

देश में इस समय 274 गीगा वाट बिजली का उत्पादन हो रहा
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। विपक्षी दल इस बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। देश में ऐसे दलों का जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हम गर्मी में पूरी बिजली दे रहे हैं। देश में इस समय 274 गीगा वाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस सीजन में अभी तक एक दिन में सर्वाधिक 270.8 गीगा वाट बिजली की खपत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में संभवत: खपत का यह पीक था जो अब आगे इससे कम रहने की संभावना है। देश में बिजली की इस समय कोई कमी नहीं है। भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बिजली की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर मेयर प्रवीण पोपली, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, रामचंद्र गुप्ता, प्रवीण जैन, कृष्ण बिश्नोई, सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed