फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union delegation met the Executive Engineer for the demands of the employees

Hisar News: कर्मचारियों की मांगों के लिए कार्यकारी अभियंता से मिला यूनियन प्रतिनिधिमंडल

Tue, 17 Jun 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Union delegation met the Executive Engineer for the demands of the employees
कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता के साथ हुई बैठक में उपस्थितग्रामीण ब्रांच पदाधि
हिसार। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की ग्रामीण ब्रांच का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर एक की कार्यकारी अभियंता से मिला। ब्रांच प्रधान सुशील कुमार खुंडिया के नेतृत्व ने अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

खुंडिया ने बताया कि कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अभियंता के समक्ष टर्म अप्वाइंटी कर्मचारियों के एक साल के बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने, कौशल रोजगार निगम के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के एक माह के वेतन का भुगतान करना, कौशल रोजगार निगम व टर्म अप्वाइंटी कर्मचारियों को डांगरी व जूते का भुगतान करना सहित अन्य मांगों को रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कार्यकारी अभियंता ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो यूनियन कड़ा फैसला लेने को मजबूर होगी। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी उक्त अधिकारी की होगी। प्रतिनिधिमंडल में ब्रांच सचिव प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र, कैशियर राकेश झाझड़िया, रामपाल, राजेश, पवन, चानन आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed