{"_id":"65ee0641462a6fbf59011c44","slug":"under-shiv-dham-yojana-development-work-will-be-done-in-six-villages-with-a-cost-of-rs-90-lakh-hisar-news-c-21-hsr1005-338826-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शिव धाम योजना के तहत छह गांवों में 90 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शिव धाम योजना के तहत छह गांवों में 90 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
हांसी। शिव धाम योजना के तहत हलके के कई गांवों के कब्रिस्तान व श्मशान घाट में पानी, शेड व चहारदीवारी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा छह गांवों में 90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक विनोद भयाना ने बताया कि अनीपुरा गांव के लिए 5 लाख 53 हजार, चैनत गांव के लिए 24 लाख 90 हजार, गढ़ी गांव के लिए 18 लाख 77 हजार, भाटोल रागड़ान गांव के लिए 7 लाख, भाटला गांव के लिए 9 लाख ,सोरखी गांव के लिए 7 लाख रुपये की राशि कब्रिस्तानों व श्मशान घाट में पानी, शेड व चहारदीवारी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए उपलब्ध करवाई गई है।
वहीं ढाणा खुर्द गांव की फिरनी को पक्का करवाने के लिए 1.70 करोड़ रुपये की राशि के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्राप्त हो गई। मेहंदा गांव में तालाब की रिटर्निंग वाल के लिए भी 39 लाख 67 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रयास करें कि सभी कार्य लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले शुरू हो जाए ताकि सभी कार्य तेजी से पूरे करवाए जा सके। उन्होंने कहा कि उमरा- सुल्तानपुर सड़क निर्माण को लेकर टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
हांसी शहर के वार्ड नंबर 20 व 21 में 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दोनों गलियों का निर्माण आगामी तीन माह के अंदर पूरा हो जाएगा। विधायक विनोद भयाना ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को पूरा करते हुए दोनों वार्डों की सभी कच्ची गलियों को पक्का करवाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद के उप प्रधान अनिल बंसल, नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह, नवदीप बिड़लान, बलवान गुर्जर, मुकेश टुटेजा, अशोक ठकराल, सुनील मंत्री, दुनीचंद, विकास यादव, राजबाला देवी, संदीप सरपंच, गोलू चावला, राजपाल सिंह, कमलेश व शीला देवी उपस्थित रहे।