फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uncle's son was raping for 25 years, brother accused

Hisar News: 25 साल से ताऊ का लड़का कर रहा था दुष्कर्म, सगे भाई पर आरोप

Thu, 06 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncle's son was raping for 25 years, brother accused
हिसार। जिले के एक गांव की युवती ने अपने ताऊ के लड़के पर 25 साल से उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं युवती की मानें तो उसके सगे भाई ने भी एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस बारे में परिजनों को अवगत करवाया तो उन्होंने उसे चुप करवा दिया। युवती ने अब दोनों मामलों की शिकायत पुलिस को दी है। युवती का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि जब उसकी उम्र 9 साल की थी तो उस समय वह संयुक्त परिवार में रहती थी। उस दौरान उसका ताऊ का लड़का उसका शारीरिक शोषण करता था। जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती गई, आरोपी उसका ज्यादा शोषण करने लगा। बाद में परिवार अलग-अलग भी हो गया, लेकिन आरोपी उसे बहाने से अपने घर बुलाकर, मारपीट व धमकाकर उसका शोषण करता था। आरोपी ने उसके सगे भाई को भी उसके साथ गलत काम करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी तो उस समय एक दिन उसके सगे भाई ने सोते वक्त उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की, लेकिन उसके धमकाने पर वह रुक गया। करीब 4 साल पहले एक दिन उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बारे में परिवार वालों को बताया तो उन्होंने कहा कि चुप रहो, वरना इज्जत खराब हो जाएगी। उसकी एक रिश्तेदार ने उससे कहा कि शादी कर लो। सब ठीक हो जाएगा। उसके बार-बार कहने पर भी परिवार वालों ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed