Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Umra's Jyoti is preparing the players by giving free training

निशुल्क प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों की पौध तैयार कर रहीं उमरा की ज्योति

Sun, 08 Mar 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Umra's Jyoti is preparing the players by giving free training
उमरा के तीरंदाजी सेंटर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती ज्योति रानी। - फोटो : Hisar
आज हर क्षेत्र में बेटियां परचम लहरा रही हैं। चाहे शिक्षा की बात हो या फिर खेल की। बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं उमरा की 25 वर्षीय बेटी ज्योति रानी की। ज्योति उमरा के तीरंदाजी सेंटर में निशुल्क ट्रेनिंग देकर खिलाड़ियों की पौध तैयार कर रही हैं। तीन साल के प्रशिक्षण के दौरान ज्योति अब तक 20-25 नेशनल और तीन इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार कर चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ज्योति ने छह साल पहले यानी वर्ष 2014 में उमरा के तीरंदाजी सेंटर में अभ्यास करना शुरू किया। तीन साल मैदान में पसीना बहाने के बाद ज्योति ने उसी मैदान से खिलाड़ी तरासने शुरू कर दिए। आज ज्योति से प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी देश की झोली में पदक डाल रहे हैं। वहीं कोच मंजीत मलिक का कहना है कि ज्योति तीरंदाजी की नेशनल तकनीकी जज और कोच भी हैं। ज्योति उमरा के सेंटर में कोच मंजीत मलिक के साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन

नौकरियों के ऑफर तक भी ठुकराए
ज्योति का कहना है कि तीन साल पहले उन्होंने उमरा के सेंटर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया था। इस दौरान उनके पास कई नौकरियों के ऑफर तक भी आए, लेकिन ज्योति के खेल के जुनून ने नौकरी के ऑफर तक ठुकरा दिए। आज उमरा के तीरंदाजी सेंटर में 70 से ज्यादा खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति बोलीं : ओलंपिक में खिलाड़ियों को पदक दिलवाना मेरा सपना
ज्योति का सपना है कि उनके द्वारा प्रशिक्षण दिए गए खिलाड़ी ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें। इसको लेकर वह सुबह-शाम छह घंटे मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रही हैं। वहीं ज्योति के पिता राजबीर सिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। माता संतोष गृहिणी हैं।
70 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे अभ्यास, 50 नेशनल, आठ इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल
उमरा के तीरंदाजी सेंटर में 70 से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनमें 50 नेशनल और आठ इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में कई पदक डाले हैं।

संगीता मलिक दो स्वर्ण पदक, रीना एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुकी
ज्योति रानी से प्रशिक्षण लेने के बाद कई खिलाड़ियों ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पदक हासिल किए हैं। इनमें उमरा की संगीता मलिक ने नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है, वहीं रीना ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया है। प्रीति मलिक ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रकार राहुल ने साउथ एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक और जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। तीन साल के प्रशिक्षण के दौरान ज्योति अब तक 20-25 नेशनल और तीन इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार कर चुकी हैं।
ज्योति तीन साल से उमरा के तीरंदाजी सेंटर में खिलाड़ियों को निशुल्क अभ्यास करवा रही है। खास बात है कि ज्योति तीरंदाजी की तकनीकी नेशनल जज भी है।
- मंजीत मलिक, कोच, तीरंदाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed