फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths deceived the elderly jeweler and fled with jewelry worth lakhs, captured on CCTV.

Hisar News: बुजुर्ग ज्वेलर को उलझा कर लाखाें के जेवरात ले भागे दाे युवक, सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two youths deceived the elderly jeweler and fled with jewelry worth lakhs, captured on CCTV.
बरवाला। शहर के दौलतपुर चौक स्थित महादेव ज्वेलर्स में सोमवार शाम चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। दुकान पर मौजूद मालिक के पिता को बातों में उलझाकर दो अज्ञात व्यक्ति लाखों रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महादेव ज्वेलर्स के मालिक विजेंद्र, निवासी गांव भैणी बादशाहपुर, ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके पिता दुकान पर थे। इस दौरान दो युवक दुकान में आए और सोने का कोका दिखाने को कहा। उनके पिता ने एक डिब्बी में रखी करीब 30 ग्राम सोने की कोका तीली उन्हें दिखा दी। विजेंद्र के अनुसार, दोनों युवकों ने अखबार से ढककर उनके पिता का ध्यान भटका दिया और मौका पाकर पूरी डिब्बी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed