{"_id":"6771ab426c9013f3120c8974","slug":"two-young-men-stole-the-earrings-hisar-news-c-21-hsr1005-534617-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर कानों की बालियां ले गए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर कानों की बालियां ले गए दो युवक
Mon, 30 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पारिजात चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क पर दो युवकों ने एक महिला को नशीली पदार्थ सूंघाकर उसकी सोने की कानों की बालियां निकाल कर ले गए। इस संबंध में मात्रश्याम की रहने वाली महिला भतेरी ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में भतेरी ने बताया कि वह शनिवार दोपहर को आधार कार्ड में पति का नाम ठीक करवाने के लिए शहर आई थी। नाम ठीक करवाकर वापस पारिजात चौक से बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रही थी। इसी दौरान दो युवक आए। एक ने खाने के लिए रुपये मांगें तो उसने देने से इन्कार कर दिया। दूसरे युवक ने एकदम मुंह पर रूमाल लगा दिया। इसके बाद वह बेहोश होने लगी। दोनों युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए और कानों की बालियां निकाल लीं। जब दोनों युवकों से पूछा तो मुझे एक रूमाल दे दिया और कहा कि इसमें सोने की बालियां हैं। इसके बाद सही तरीके से होश में न होने के कारण बस में सवार होकर घर आ गई। जब घर आकर रूमाल खोला तो उसमें पांच रुपये का सिक्का था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।