फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two women injured while demolishing illegal construction in Patel Nagar

Hisar News: पटेल नगर में अवैध निर्माण तोड़ते समय दो महिलाएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two women injured while demolishing illegal construction in Patel Nagar
हिसार। पटेल नगर में बुधवार को अवैध निर्माण तोड़ते समय दो महिलाएं घायल हो गईं। निगम कर्मचारियों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान निगम प्रशासन ने नगर सुधार मंडल की जमीन से एक पक्का निर्माण सहित 4 अवैध कब्जे हटाए। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी निगम कर्मचारी अवैध निर्माण तोड़ने के लिए गए थे। इस दौरान टीम ने सामान निकालने के लिए एक दिन का समय दिया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ दोबारा से मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध कब्जे हटाने शुरू किए तो कब्जाधारी सामान निकालने लगे। इस दौरान छत पर रखा गमला नीचे गिरा तो दो महिलाओं के सिर में चोट आई। दोनों महिलाओं को निवर्तमान पार्षद व चिकित्सक डॉ. महेंद्र जुनेजा के क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


अवैध पशु बाड़े बना रखे थे
कब्जाधारियों ने यहां एक प्लॉट पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया था तो तीन में अवैध पशु बाड़े बनाए हुए थे। निगम ने पक्का निर्माण सहित तीनों अवैध पशु बाड़े भी तोड़ दिए। हालांकि टीम के जाने के बाद फिर से कब्जाधारियों ने इन प्लॉट में अवैध रूप से पशु बांध लिए। इसके अलावा टीम ने सामुदायिक केंद्र के पास अवैध रूप से रखे टीन के शेड को तोड़ दिया। इस मौके पर जेई कुशल, जेई प्रवीन चौहान, जेई अंकुर, तहबाजारी टीम के इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, एएसआई राहुल आदि मौजूद रहे। उधर, सत्तादल के एक नेता बाद में मौके पर पहुंचे। उन्होंने उस कब्जाधारी को आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की, जिसके निर्माण को निगम ने तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जाधारी का दावा-निगम रिकॉर्ड में प्लॉट उसके नाम हैं दर्ज
कब्जाधारी हंसराज ने दावा किया कि जिस प्लॉट पर अवैध निर्माण बताकर निगम ने कार्रवाई की है, वह प्लॉट नगर निगम के रिकॉर्ड में उसके नाम दर्ज है। यही नहीं एक अन्य प्लॉट भी उसके ताऊ के बेटे के नाम है, लेकिन इस पर कुछ पशु मालिकों ने कब्जा कर अवैध पशु बाड़ा बना लिया था, जिसे निगम ने हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed