फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two women died in Hisar district

Hisar News: नवविवाहिता ने निगला जहर, मौत, पति और ननद पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप

Sun, 11 Feb 2024 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Two women died in Hisar district
बरवाला। शादी के 55 दिन बाद 21 वर्षीय विवाहिता किरण ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गइ। किरण ने मायके ब्याना खेड़ा में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति गोरखपुर निवासी सोनू और ननद शशी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में ब्याना खेड़ा निवासी सतबीर ने बताया कि बेटी किरण की शादी 25 दिसंबर 2023 को गोरखपुर निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही किरण का पति सोनू गाड़ी की मांग करता था। ननद शशी भी उसका साथ देती थी। दोनों से परेशान होकर बेटी मायके आ गई थी। 10 फरवरी को सोनू का कई बार फोन आया और उसने फोन पर गाली-गलौज की। जिसके चलते मानसिक परेशानी में किरण ने जहर निगल लिया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान किरण की मौत हो गई।
विज्ञापन


बास बादशाहपुर गांव के तालाब में मिला गुमशुदा वृद्धा का शव

बास। बास बादशाहपुर गांव में शनिवार को लापता हुई करीब 60 वर्षीय सुशीला का शव एक दिन बाद गांव के ही तालाब में मिला। रविवार की सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजन व बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद हांसी नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के बेटे जितेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बास बादशाहपुर निवासी जितेंद्र ने बास थाने में अपनी माता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उनकी माता सुशीला मानसिक परेशान थी। इस कारण उनकी माता शनिवार सुबह करीब 5 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। रविवार को उनकी माता का शव गांव के तालाब में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed