{"_id":"6016f2ce8ebc3e5696099936","slug":"two-thousand-farmers-will-march-from-the-ramayana-toll-to-the-tikri-border-hisar-news-rtk5932604121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण टोल से छह को टीकरी बॉर्डर के लिए पैदल मार्च करेंगे दो हजार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण टोल से छह को टीकरी बॉर्डर के लिए पैदल मार्च करेंगे दो हजार किसान
विज्ञापन
शहर के राजगढ़ रोड से गुजरता किसानों का ट्रैक्टर मार्च।
- फोटो : Hisar
गांव खरड़ में किसान आंदोलन को लेकर एक पंचायत हुई। पंचायत में फैसला लिया गया कि दो फरवरी को गांव से किसान ट्रैक्टर लेकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा छह फरवरी को रामायण टोल से दो हजार किसान टीकरी बॉर्डर के लिए पैदल मार्च करेंगे। पंचायत में आंदोलन को लेकर दो लाख का चंदा भी एकत्रित किया गया। साथ ही यह भी फैसला हुआ कि प्रत्येक किसान आंदोलन के लिए 100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से चंदा देगा।
धीरणवास से ट्रैक्टर मार्च निकाला
किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को गांव धीरणवास से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मलिक चौक से मार्च ने शहर में प्रवेश किया। इसके बाद यह मार्च नागोरी गेट से होते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचा, जहां किसानों ने सरकार का पुतला जलाया। यहां से मार्च चौधरीवास टोल की तरफ रवाना हो गया। अखिल भारतीय कालीरामण खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र आर्य ने बताया कि सात गांवों के किसान सोमवार को टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। हालांकि कुछ गांवों के किसान रविवार को भी टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। यहां खाप की तरफ से लंगर भी लगाया जाएगा। इससे पहले शनिवार को बालसमंद एरिया के सात गांवों की धीरणवास में महापंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया था।
साढ़े तीन घंटे की यात्रा के बाद चौधरीवास टोल पर पहुंचा मार्च
ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 बजे गांव धीरणवास से शुरू किया गया। करीब दो बजे यह मार्च लघु सचिवालय पहुंचा, जहां इन्होंने सड़क पर ही सरकार का पुतला फूंका। रविवार के चलते शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या कम थी तो इस कारण से जाम आदि भी नहीं लगा। ट्रैक्टर मार्च में करीब 70 ट्रैक्टर और चार-पांच अन्य गाड़ियां शामिल थीं।
विज्ञापन
कैमरी और धीरणवास में भी धरना शुरू
रविवार से जिले में कैमरी और धीरणवास गांव में किसान आंदोलन के समर्थन में धरना शुरू कर दिया गया है। इससे पहले रामायण टोल, लांधड़ी टोल, बाडो पट्टी टोल, चौधरीवास टोल सहित आदमपुर में किसानों का धरना चल रहा है।
डिप्टी स्पीकर के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा रविवार को शहर में थे। किसान आंदोलन को देखते हुए कैमरी रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। बता दें कि डिप्टी स्पीकर के आवास से कुछ दूरी पर गांव कैमरी के लोगों ने धरना शुरू कर दिया है।

Two thousand farmers will march from the Ramayana toll to the Tikri border- फोटो : Hisar

शहर के राजगढ़ रोड से गुजरता किसानों का ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : Hisar