फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two students riding a scooter were attacked with a knife, admitted to hospital

Hisar News: स्कूटी सवार न दो छात्रों पर छुरी से हमला किया, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two students riding a scooter were attacked with a knife, admitted to hospital
हिसार। बाइक पर सवार होकर जा रहे छात्रों पर दयानंद महाविद्यालय के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घायल दोनों छात्रों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नागरिक अस्पताल में उपचार करा रहे शांति नगर के साहिल ने बताया कि वह पीजीएसडी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसका दोस्त मोहल्ले का आलोक डीएन कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ता है। दोनों शाम को बाइक पर ऋषि नगर से अपने घर शांति नगर की ओर लौट रहे थे। मुलतानी चौक एरिया का युवक स्कूटी लेकर निकला। वह हमारी तरफ घूरकर देख रहा था। वह आगे निकल गया। हम गली के मुहाने पर पहुंचे तो उसने अपनी स्कूटी से हमारी बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद उसने उतरकर आलोक के कंधे पर बैक साइड में छुरी मारी। जब उसने आलोक को बचाने का प्रयास किया तो स्कूटी सवार हमलावर ने उसकी बाजू पर भी छुरी मारी। दोनों पर छुरी से वार के बाद स्कूटी पर फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव शाहपुर के मानव व सेक्टर-14 के यश ने बताया कि शनिवार को वह दोनों बाइक पर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि गणेश मार्केट के पास उन्हें महसूस हुआ कि कोई कार में उनका पीछा कर रहा है। मानव ने बताया कि जब डीएन कॉलेज के पास पहुंचे तो एक युवक ने हमें रुकवाया। उसके बाद वहां सात-आठ युवक दो-तीन बाइक पर आ गए। उन सभी ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झीड़ी गांव में घर पर किया पथराव, एक व्यक्ति घायल
झीड़ी गांव में शनिवार को महेंद्र के घर पर उनके ही कुनबे के सदस्यों ने पथराव कर दिया। ईंट लगने से महेंद्र सिंह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है। अस्पताल में उपचाराधीन महेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनके कुनबे के ही जसपाल के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय पंचायत में फैसला हो गया था। शनिवार को परिवार के सदस्यों के साथ घर पर बैठा था। इस दौरान जसपाल और उनके परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एक ईंट सिर पर आकर लगी। पत्थर मुंह पर भी लगा। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed