फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two people died in Hisar district

Hisar News: हिसार जिले में दो लोगों की मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two people died in Hisar district
हिसार जिले में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
हिसार। ढाणी गारण के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए लीलूराम (61) की मंगलवार उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। रेलवे थाना पुलिस के अनुसार ढाणी गारण निवासी लीलूराम को ऊंचा सुनाई देता था। वह 8 अप्रैल को गांव के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन के साथ-साथ जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
मजदूर ने मानसिक रूप से परेशान होकर फंदा लगाया

उकलाना मंडी। गांव दौलतपुर में एक मजदूर ने मानसिक रूप से परेशान होकर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ओडिशा निवासी 24 वर्षीय सुंदरबड़ा ने आत्महत्या की है। सुंदरबड़ा कुछ दिन पहले ही कृषि फार्म पर अपनी पत्नी सहित आया था। पत्नी के साथ मनमुटाव होने के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन



डंडों से हमला कर आईटीआई के छात्र को किया घायल
हिसार। लोहा मंडी चौक पर कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर आईटीआई छात्र अक्षय को घायल कर दिया। शिकारपुर गांव के अक्षय ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्त दिनेश के साथ चाय पीने के लिए लोहा मंडी चौक के पास गया था। इसी दौरान दो कार आई। उसमें विकास, योगेश, अमित, सौरभ व अन्य 5-6 युवक सवार थे। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर विकास व योगेश ने डंडों से पीटा। अमित व सौरभ ने थप्पड़-मुक्के मारे। विकास व योगेश के साथ पहले कहासुनी हुई थी, उसी रंजिश में हमला किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed