{"_id":"5e63fd4a8ebc3eead7175aea","slug":"two-month-old-girl-found-in-agroha-dham-toilet-hisar-news-rtk5459807123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Womens Day: एक महिला ऐसी भी, जो नवजात बच्ची को टॉयलेट में लावारिस छोड़कर चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Womens Day: एक महिला ऐसी भी, जो नवजात बच्ची को टॉयलेट में लावारिस छोड़कर चली गई
Sun, 08 Mar 2020 03:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची को गोद में लिए महिला।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश आज महिला दिवस मना रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों की चर्चा कर रहा है, वहीं एक मां की हरकत सामने आई। हरियाणा के हिसार में शनिवार को करीब 12 बजे अग्रोहा धाम के शौचालय में दो-तीन महीने की लावारिस बच्ची मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्रोहा थाना पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य जांचा।
आपातकालीन विभाग के सीएमओ डॉ. राहुल गौतम ने बताया कि नवजात का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है। पुलिस ने नवजात बच्ची मिलने की की सूचना हिसार स्टेट क्राइम ब्रांच को दी। हिसार से इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंची। सीएमओ डॉ. राहुल गौतम ने फिजिकल फिट होने पर बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी हिसार को सौंप दिया, जो शाम करीब पांच बजे सीडब्ल्यूसी हिसार के लिए रवाना हो गई।
बच्ची मिलने की खबर अग्रोहा व आसपास के क्षेत्र में फैल गई। बच्ची को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, दूसरी ओर बच्ची को गोद लेने वालों की लाइन लग गई। अग्रोहा धाम में स्वीपर पद पर कार्यरत ऊषा ने बताया कि धाम के शौचालय में बच्ची मिली और पास ही नवजात के कपड़े मिले।